MUMBAI. साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शादी समारोह का सबसे पहला फंक्शन माता की चौकी था। ये फंक्शन मुंबई में आयोजित हुआ। इस फंक्शन से एक्ट्रेस की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें हंसिका बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस फंक्सन के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार में बैठकर माता की चौकी लिए दिखाई दे रही थी। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने चिंग कलर का मांग टीका और ईयररिंग्स पहने थे। अब उन्होंने शादी से पहले अपनी बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया था।
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)
हंसिका की बैचलरेट पार्टी
दरअसल हंसिका अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उन्होंने गर्ल गैंग के साथ मिलकर एक बैचलरेट पार्टी की। इस पार्टी में वो खूब एन्जॉय करती नजर आईं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हंसिका ने सफेद रेशमी लहंगा पहना हैं। उनके इस लहंगे पर ब्राइड लिखा हुआ है। जबकि उनकी ब्राइड्समेड्स कस्टमाइज्ड ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं। बाद में वह सफेद सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट और क्रॉप्ड सफेद शर्ट में पार्टी में पहुंचती नजर आ रही हैं। सभी लड़कियां पार्टी में खूब मस्ती कर रही है।
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)
ये खबर भी पढ़ें...
ओटीटी पर टेलीकास्ट होगी शादी
हंसिका और सोहेल 4 दिसंबर को जयपुर के 400 पुराने फोर्ट में सात फेरे लेंगे। शादी में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को इंवाइट किया गया है। शादी डायरेक्ट ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। हंसिका के फैंस उनके वेडिंग मोमेंट्स को डायरेक्ट फोन की स्क्रीन पर देख सकेंगे। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी के कार्ड बांटे थे। हंसिका और सोहेल की शादी के कार्ट में इंडियन और मॉडर्न टच दिया गया है।